फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल जारी, वेतन समेत सात सूत्रीय मांगों पर डटे

Wed, 15 Feb 2023 01:26 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर आठ दिनों से अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
कचहरी परिचर में हड़ताल करते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। आठ दिनों से अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल को पिछले दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी समर्थन दिया है। जिन्होंने भपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। 

विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिये जाने, प्रदेश के आगनवाड़ी के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाने, सहायिकाओं को कार्यकर्ताओं और कार्यकर्ताओं को सुपरवाईजर पर शतप्रतिशत पदोन्नति देने, प्राइमरी स्कूल के शिक्षक के रूप में दर्जा एवं वेतन देने समेत सात सूत्रीय मांगों पर डटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें