फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ट्रेलर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत, स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त; चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज

Sun, 30 Mar 2025 11:24 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में ट्रेलर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
ट्रेलर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छाल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इस दौरान स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, एक बुजुर्ग की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को तहरीर देते हुए राजेश महिलाने ने बताया कि वह अपने पिताजी सुखराम महिलाने, छोटा भाई राजेंद्र महिलाने, मनोज कुमार टंडन, दिनेश, अनंत, अर्जुन और संजय महिलाने पूरे परिवार समेत सामूहिक विवाह कार्यकम में शामिल होने ग्राम डुमरडीह स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 13 एजे 4433 मे सवार होकर जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे वे घरघोड़ा के देउरमाल के पास पहुंचे थे। स्कॉर्पियो को सड़क किनारे खड़ी करके वह सभी बाथरूम करने के लिए उतरे। 

इस दौरान घरघोड़ा की तरफ से आ रहे ट्रेलर क्रमांक 13 एपी 4527 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सुखराम महिलाने को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर के पाहियों के नीचे दबने से मौके पर ही सुखराम की मौत हो गई। इस घटना में स्कॉर्पियो वाहन क्षतिग्रस्थ होने के साथ-साथ अर्जुन निराला, संजय महिलाने और ईश्वर माहिलाने घायल हो गए। परिजनों की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें