फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक बदले रहेंगे मौसम के तेवर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Wed, 08 Apr 2026 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है और आने वाले कुछ दिन भी इसी तरह उतार-चढ़ाव भरे रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई है।
 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है और आने वाले कुछ दिन भी इसी तरह उतार-चढ़ाव भरे रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई है।
विज्ञापन


हालांकि तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन तीन दिन बाद इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के मौसम में यह बदलाव ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण भारत तक फैली एक द्रोणिका के कारण हो रहा है, जिससे वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है।
विज्ञापन


आज के लिए चेतावनी जारी करते हुए विभाग ने बताया है कि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद भी अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।

राजधानी रायपुर में आज मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है, लेकिन तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कई जगहों पर 1 से 3 सेंटीमीटर तक वर्षा भी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें