छह आरोपी मिलकर लूट की घटना को दिए अंजाम। तत्काल एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ के बाद 3 और आरोपी पकड़े गए। अभी भी दो आरोपी फरार हैं जिनकी पतासाजी पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
मुंगेली में नेशनल हाईवे के लुटेरों को पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता। छह आरोपी मिलकर लूट की घटना को दिए अंजाम। तत्काल एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ के बाद 3 और आरोपी पकड़े गए। अभी भी दो आरोपी फरार हैं जिनकी पतासाजी पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूरा मामला मुंगेली जिला के सरगांव थाना क्षेत्र में बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाईवे स्थित बरमदेव ढाबा के पास की है। आरोपियों ने नेशनल हाईवे के किनारे में ट्रक को खड़ी कर सो रहे ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर 3 हजार रुपये लूट लिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि 25 अप्रेल भोर में लगभग 4 बजे प्रार्थी मुमताज खाँ ने सरगांव थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराया कि कुछ लोंगो ने उनके साथ मारपीट कर लूटपाट किए हैं। तत्काल पुलिस सक्रिय हो गयी और घेराबंदी कर बिना नंबर के पल्सर मोटरसाइकिल से भाग रहे एक आरोपी रतनपुर निवासी जयप्रकाश प्रधान को पकड़ने में सफलता भी मिल गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर 3 और आरोपी रोशन निर्मलकर, संजू दुबे और आलोक देवांगन आज पकड़े गए हैं। जिनके पास से दो डुप्लीकेट पिस्टल व चाकू व कुछ नगद पैसे बरामद किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी आलोक देवांगन व रोशन निर्मलकर के खिलाफ थाना रतनपुर में 5-6 मामले पूर्व से दर्ज हैं । ये दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं । इन सभी आरोपियों के खिलाफ लूट व आर्म एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा किया जा रहा है।