फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील के साथ अमित शाह की चेतावनी: 31 मार्च 2026 से पहले खत्म होगा नक्सलवाद, नक्सली मुख्यधारा में लौटें वरना..

Mon, 16 Dec 2024 02:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर और जगदलपुर में फिर एक बार नक्सलियों से अपील करते हुए चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर और जगदलपुर में फिर एक बार नक्सलियों से अपील करते हुए चेतावनी दी है। केंद्रीय गृहमंत्री ने नक्सलियों  के खात्मे के लिये डेटलाइन तय करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले ही छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होगा। जैसे ही छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त होगा  वैसे ही पूरे देश को भी नक्सलमुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन





केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि नक्सली पुनर्वास नीति का लाभ उठायें। हथियार त्याग कर छत्तीसगढ़ पुलिस की बेहतर पुनर्वास नीति का लाभ लें। सरेंडर करने के बाद नक्सली पुनर्वास पॉलिसी का लाभ उठाएं। यदि ऐसा नहीं किया तो अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहे। जवान अपना काम करेंगे और नक्सलियों का बस्तर से सफाया करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1 साल में 287 नक्सलियों का न्यूट्रीलाइज किया गया। करीब 1000 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और 837 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार बदलने से नक्सल ऑपरेशन को कितनी सफलता मिली है। टॉप 14 नक्सली मारे गए। चार दशक में पहली बार नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच मृत्यु का आंकड़ा 100 से कम ले जाने का काम किया गया है। पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में नक्सलियों पर नकेल कसी गई। नक्सली मामलों में 73% की कमी आई। जनता का बीजेपी सरकार पर भरोसा बढ़ा है।

शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस जहां नक्सलियों की सफाई करने में लगी हुई है। वहीं कोरोना में मैंने देशभर के सभी पुलिस के रिव्यू किया था उसमें छत्तीसगढ़ पुलिस ने कोरोना के समय देशभर में सबसे अच्छा काम किया। कोरोना को मात देने में बेहतर काम किया। वे पिछले 5 साल से नक्सलियों के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि आपके अदम्य साहस, शौर्य और जज्बा को देखकर यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ पुलिस देश के बहादुर से बहादुर पुलिस वालों में से एक है। छत्तीसगढ़ के 25 साल में प्रवेश करने से पहले ही या रजत जयंती से पहले ही छत्तीसगढ़ को यह अवार्ड मिला है। यह आपकी लगन और परिश्रम का परिणाम है। 

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर क्षेत्र में चौतरफा कार्य कर रही है। चाहे देश को नशामुक्त करना हो या देश से नक्सलियों को मुक्त करने का अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस ने हर जगह दोहरे नहीं बल्कि फर्स्ट दर्जे के हिसाब से काम किया है। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ तो उसे समय 256 रियासतें थी। देश को एक करना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने ऐसा करके दिखाया यह उनके अदम्य साहस का परिचय था। सरदार वल्लभ भाई के अधूरे कार्य को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। धारा 370 को खत्म कर आज कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ने का काम किया। आज पूरा देश और मैं सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दे रहा हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य के सपने को साकार किया और छत्तीसगढ़ राज्य बना। पहले ही चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया और 15 साल तक रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की गई और आज भी कार्रवाई जारी है। विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति कलर अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी जवानों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इस अवार्ड का मिलना किसी भी राज्य के लिए गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बहुत कम समय में ये अवार्ड हासिल किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें