सूरजपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के सदमे को प्रेमिका सहन नहीं कर पाई और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। बीते दिन प्रेमी की सड़क हादसे में मौत हुई थी। इस सदमे को प्रेमिका सहन नहीं कर पाई और उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
यह मामला सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के राई गांव का है। एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने घरवालों से पूछताछ के बाद यह जानकारी दी। घरवालों ने बताया कि वीरपाल नामक युवक की 19 जुलाई को सड़क हादसे में मौत हुई थी। सुनीता पैकरा उस युवक से बहुत प्यार करती थी। दोनों भविष्य में साथ जीवन बिताने के सपने देख रहे थे। प्रेमी की मौत की खबर सुनकर सुनीता 19 जुलाई से काफी गुमसुम रहने लगी थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी और मानसिक तनाव में थी। घर में अकेले होने पर युवती ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इलाके में शोक
एक के बाद एक हुई इन दोनों मौतों से पूरे इलाके में गहरा शोक है। स्थानीय लोग इसे एक बेहद दुखद घटना बता रहे हैं। प्रेमी-प्रेमिका की इस कहानी ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।