सरगुजा जिले के लखनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पटकुरा घटोन में 29-30 नवंबर की रात एक दंतैल हाथी ने रात को तीन मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। हाथी ने दो भैंस और एक गाय की जान ले ली। हाथी के पहुंचने से गांव में अफरा-तफरी की माहौल निर्मित हो गया। ग्रामीण रात में जागने को लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
हाथी ने ग्राम पटकुरा घटोन निवासी सुरेश यादव के खेत में बंधे मवेशियों को मार डाला। घटना की सूचना ग्रामीण सुरेश यादव ने शनिवार की सुबह लखनपुर वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचकर मुआवजा प्रक्रिया में लगी हुई थी। लगातार दूसरी घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।