फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ से लड़ेंगी चुनाव… पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव का बड़ा दावा

Mon, 26 Oct 2026 05:39 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने दावा किया है कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अगला चुनाव छत्तीसगढ़ से लड़ सकती हैं। अंबिकापुर के राजीव भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अगला चुनाव छत्तीसगढ़ से लड़ने वाली हैं। अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य में इस बार अपनी जीत की संभावना नजर नहीं आ रही है, इसी कारण स्मृति ईरानी को यहां आगे किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी को दो राज्यों का प्रभार मिलने के सवाल पर सिंहदेव ने इसे भाजपा का अंदरूनी मामला बताया। इसके साथ ही उन्होंने स्मृति ईरानी से सवाल पूछा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ते समय शक्कर का भाव क्या था और आज उनकी पार्टी की सरकार ने इसका भाव कहां पहुंचा दिया है।

मतदाता सूची और चुनाव आयोग पर आरोप
पूर्व डिप्टी सीएम ने निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आयोग नियमों के विपरीत काम कर रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर तंज कसते हुए कहा कि वे स्वयं को स्कूल से लेकर कॉलेज तक का गोल्ड मेडलिस्ट बताते हैं, लेकिन आयोग का कामकाज समझ से परे है। सिंहदेव ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का खेल चलने तथा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बिना कोई फॉर्म भरे 13,000 मतदाताओं के नाम बदल दिए गए और देश भर में 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं।
विज्ञापन


वोट बचाओ अभियान में बीस मुद्दे
पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक ने कहा कि पार्टी के 20 प्रमुख मुद्दों में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' का विषय पहले स्थान पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें वोट चोरी का मामला सबसे मुख्य है। इस अवसर पर कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें