फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NH-43 पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला, आवागमन ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 21 Apr 2026 01:57 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर में एनएच-43 पर युवक बाइक से जा रहा था। तभी अचानक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद  ग्रामीणों में आक्रोश दिख रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। गुतुरमा–सुखरापारा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर यह हादसा हुआ। इस भीषण दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह दुर्घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कुछ समय तक मृतक का शव सड़क पर पड़ा रहा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आसपास के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए सड़क पर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान जारी
दुर्घटना में मारे गए युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सीतापुर पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आम नागरिकों से सहयोग की अपील
सीतापुर पुलिस ने आम नागरिकों से इस संबंध में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो। तो वे तत्काल सीतापुर पुलिस थाने से संपर्क करें। यह जानकारी मृतक की पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। पुलिस ने नागरिकों से संवेदनशीलता बनाए रखने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें