फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगुजा सड़क हादसा: ट्राला से भिड़ी आम से भरी पिकअप, केबिन में फंसे क्लीनर की दर्दनाक मौत

Tue, 26 May 2026 06:37 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिले में भीषण सड़क हादसे में एक पिकअप वाहन के क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर के गुढ़ियारी निवासी खुर्सी के रूप में हुई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक पिकअप वाहन के क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के डांडगांव स्थित प्रिंस ढाबा के समीप सुबह करीब पांच बजे हुई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर से अंबिकापुर की ओर आम लेकर जा रही पिकअप सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्राला से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसे में पिकअप में सवार क्लीनर वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर के गुढ़ियारी निवासी खुर्सी के रूप में हुई है। वहीं सामने से आ रहा हाईवा चालक घटना के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह, एएसआई लीनूस लकड़ा और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। शव वाहन में बुरी तरह फंसा होने के कारण गैस कटर की सहायता से पिकअप को काटकर करीब पांच घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर भेजा गया। दुर्घटना में पिकअप चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश करते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें