फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा, सुबह डबरी में मिला शव; अधीक्षक निलंबित

Wed, 09 Sep 2026 06:18 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

मझारटोला आदिवासी बालक आश्रम से मंगलवार सुबह अचानक लापता हुए 9 वर्षीय छात्र प्रिंस की बुधवार को छात्रावास के पीछे स्थित डबरी में लाश मिली। घटना के बाद प्रशासन ने आश्रम अधीक्षक अशोक एक्का को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
मासूम की फ़ोटो व शव के पास परिजन ग्रामीण व पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड स्थित मझारटोला आदिवासी बालक छात्रावास में रहने वाले चौथी कक्षा के 9 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, जो बैकुंठपुर ब्लॉक के टेंगनी गांव का रहने वाला था। छात्र की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आश्रम अधीक्षक अशोक एक्का को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रिंस मंगलवार सुबह अचानक छात्रावास से बाहर चला गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर हॉस्टल प्रबंधन और अन्य बच्चों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह छात्रावास के पीछे स्थित एक डबरी (छोटे तालाब) में छात्र का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से छात्रावास और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

लापरवाही पर आश्रम अधीक्षक निलंबित
घटना को गंभीरता से लेते हुए कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में मझारटोला आदिवासी बालक आश्रम के अधीक्षक अशोक एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने सोनहत के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस दर्दनाक घटना के बाद आदिवासी छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर छात्र छात्रावास से बाहर कैसे निकला और उसकी समय रहते तलाश क्यों नहीं हो सकी, जांच में इन बिंदुओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

मासूम की फ़ोटो व शव के पास परिजन ग्रामीण व पुलिस

 

मासूम की फ़ोटो व शव के पास परिजन ग्रामीण व पुलिस

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें