फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: मैनपाट में खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत

Sat, 25 Jul 2026 05:57 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा के मैनपाट में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक सुरेन्द्र तिग्गा की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल की फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड में शनिवार को खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के टिकरापारा गांव में जुताई करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुरेन्द्र तिग्गा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरेन्द्र तिग्गा खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें