फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surguja: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, पेड़ से टकराई बाइक, परिजनों में पसरा मातम

Tue, 10 Jun 2025 07:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिला के लुण्ड्रा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई,इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिला के लुण्ड्रा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई,इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरगां नवापारा निवासी तीन युवक बाइक में सवार होकर रघुनाथपुर एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी बटवाही गैस गोदाम के समीप मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर सीधे आम के पेड़ से जा टकराई जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक ही गांव में एक साथ तीन नवयुवकों की दुखद मृत्यु के बाद गांव में जहां मातम व सन्नाटा पसरा हुआ है,वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गत रविवार की रात ग्राम चिरगा नवापारा निवासी राजेंद्र सिंह आत्मज शिव प्रसाद 19 वर्ष,.कमलेश आत्मज शंकर 22 वर्ष एवं गंगा राम एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर शादी में जाने निकले थे। रात 10:30 बजे के लगभग बटवाही गैस गोदाम के आगे उनकी मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई इस घटना में राजेंद्र सिंह और कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल गंगाराम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया जहां देर रात 3:00 बजे लगभग उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें