फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर में नौकरी के नाम पर ठगी: रेलवे भर्ती के झांसे में लाखों की जालसाजी, फरार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 09:39 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

सूरजपुर जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेलवे में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये लिए गए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बीते तीन वर्ष पूर्व नौकरी लगने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सूरजपुर जिले में बीते वर्ष चार मई को ग्राम आमगांव निवासी बालरूप सिंह ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार सितंबर 2023 में उसके परिचित अज्जू सिंह आत्मज बुढ़न सिंह निवासी ठाकुरपुर थाना गांधीनगर ने रेलवे विभाग में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख 38 हजार 600 रुपये ले लिए थे। नौकरी नहीं लगने की स्थिति में 70 हजार रुपये वापस किए, जबकि शेष रकम वापस नहीं की। इसे लेकर उसने कई बार आरोपी अज्जू सिंह से रुपये की मांग की, परंतु न तो रुपये लौटाए गए और न ही नौकरी लगवाई गई। इस प्रकार नौकरी के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी की गई।

वहीं डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर प्रभारियों को आरोपियों की तलाश कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थाना जयनगर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुदामा दास पिता स्व. समल दास, उम्र 48 वर्ष, निवासी मरौल बरडीपा टोला थाना बगीचा जिला जशपुर को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अज्जू सिंह के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें