फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: विधानसभा में गूंजा लुण्ड्रा की जर्जर सड़कों का मुद्दा, विधायक प्रबोध मिंज ने सरकार से मांगा जवाब

Wed, 15 Jul 2026 08:07 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

 छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विधायक प्रबोध मिंज ने उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री विजय शर्मा से सड़क निर्माण, मरम्मत और लंबित परियोजनाओं पर कई सवाल किए।
विज्ञापन
सदन में जर्जर सड़क को लेकर प्रश्न पूछते विधायक प्रबोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सरगुजा जिला के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया गया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक प्रबोध मिंज ने उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री विजय शर्मा से कई सवाल किए। उन्होंने सड़क निर्माण, मरम्मत, संधारण, बजट और लंबित परियोजनाओं पर जानकारी मांगी।

विज्ञापन


विधायक ने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कें वर्षों से खराब स्थिति में हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इन सड़कों के सुधार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना की जानकारी मांगी। विधायक ने लुण्ड्रा क्षेत्र में विभिन्न वर्षों में बनी सड़कों के रखरखाव पर भी सवाल किए। उन्होंने 10 वर्ष से अधिक पुरानी सड़कों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार की व्यवस्था भी पूछी। साथ ही सड़क निर्माण और मरम्मत पर हुए व्यय तथा लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी भी मांगी।

जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में कुल 171 सड़कें शामिल हैं। इनमें 87 सड़कों का नवीनीकरण किया जाना है। 28 नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है और 24 सड़कें वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा, एक सड़क लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। 31 सड़कों के रखरखाव की जानकारी भी सदन में प्रस्तुत की गई। विधायक प्रबोध मिंज ने टेंडर निरस्त होने और री-टेंडर की प्रक्रिया में लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


प्रबोध मिंज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में केंद्र और राज्य की 60:40 की वित्तीय भागीदारी का उल्लेख किया। उन्होंने पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। विधानसभा में यह मुद्दा उठने के बाद लुण्ड्रा क्षेत्र के लोगों में सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कें बेहतर होने से आवागमन सुगम होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें