फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दरिंदगी: साथी संग जा रही थी लड़की, युवकों ने रोका और एकांत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 06 Aug 2023 10:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

पुलिस हिरासत में लिए गए पांच में से दो आरोपी शंकर सोनी व हसनेन अंसारी देर रात पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गए। बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इसे लापरवाही मानते हुए एएसआई रोपण राम पैकरा सहित तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर दर्शन करने आई किशोरी एवं उसके साथी युवक को पांच युवकों ने रोककर धमकाया और उनसे 20 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी उन्हें धमकाते हुए वनवाटिका के पास ले गए, जहां दो युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार को किशोरी ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार रात पांचों आरोपियों को धर दबोचा। देर रात थाने से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर दो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर 15 वर्षीय पहाड़ी कोरवा किशोरी अपने एक अन्य परिचित युवक के साथ पहाड़ी मंदिर आई थी। पहाड़ी मंदिर चढ़ने के दौरान पहले से वहां मौजूद तीन युवकों ने दोनों को रोका और धमकाने लगे कि तुम दोनों यहां गलत काम करने आए हो। उन्हें पुलिस को सौंप देने की धमकी देकर युवकों ने चार-पांच जगह फोन भी किया। इससे दोनों डर गए। इस दौरान उनके दो अन्य साथी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवकों ने उनके पास से 20 हजार रुपये ले लिए। दोनों को साथ लेकर वे पहाड़ी मंदिर से नीचे मितगईं रोड में स्थित वनवाटिका के पास पहुंचे। युवकों ने किशोरी के साथी युवक को धमकाकर भगा दिया और दो युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Trending Videos

घटना के बाद शनिवार को किशोरी रामानुजगंज थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी तो पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। पुलिस ने मामले में अमित केरकेट्टा (26), गुलाबचंद पूरी (28), मजबुल्ला अंसारी (28), शंकर सोनी (36) व हसनेन अंसारी (22) के विरुद्ध मामला दर्ज किया। सभी आरोपी रामानुजगंज के ही हैं। वे आदतन नशेड़ी और अपराधी किस्म के हैं। बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रामानुजगंज पुलिस ने शनिवार देर शाम तक सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने लेकर पहुंची।

थाने से फरार हुए दो आरोपी, एएसआई सहित चार सस्पेंड
पुलिस हिरासत में लिए गए पांच में से दो आरोपी शंकर सोनी व हसनेन अंसारी देर रात पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गए। बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इसे लापरवाही मानते हुए एएसआई रोपण राम पैकरा सहित तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जिनकी ड्यूटी रात को रामानुजगंज थाने में थी। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लंबे समय से जोड़ों को अपना शिकार बना रहे थे आरोपी
लूट व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए युवकों का गिरोह लंबे समय से पहाड़ी देवी माई मंदिर व वनवाटिका क्षेत्र में पहुंचने वाले जोड़ों को अपना शिकार बनाता रहा है। युवकों का गिरोह डरा-धमकाकर और वीडियो बनाकर लूट व गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे थे। अधिकांश बार मामला थाने तक नहीं पहुंचता था। एक दो मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज हुई, लेकिन कठोर कार्रवारई के अभाव में हर बार अपराधी बच निकलते रहे, जिससे इनका मनोबल बढ़ता गया। घटना को लेकर नगर में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें