फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur News: राज्यस्तरीय शूटिंग में सरगुजा के निशानेबाजों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर से की मुलाकात

Sun, 26 Jul 2026 04:16 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

25वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से किया मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर अपनी सफलता की जानकारी दी। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने सरगुजा को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने जिले में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना की मांग भी कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में राइफल इवेंट की 50 मीटर ओपन साइट प्रोन सीनियर पुरुष वर्ग में अदीब सिद्दीकी ने स्वर्ण पदक जीता। टीम स्पर्धा में अदीब सिद्दीकी, आलोक कुमार सिंह और जावेद खान की टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि बंटी मंडल, निशांत सिंह देव और अभिरथ सिंह देव की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। पीप साइट 50 मीटर राइफल प्रोन यूथ वर्ग में अलकान फिरदौसी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं जूनियर वर्ग में अभिरथ सिंह देव ने रजत और अनफ राजा खान ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


पिस्टल स्पर्धा में अनुभवी शूटर एवं कोच सकील फिरदौसी ने 50 मीटर पिस्टल सीनियर पुरुष तथा 10 मीटर पिस्टल मास्टर पुरुष वर्ग में दो रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सरगुजा के कई खिलाड़ियों का चयन आगामी 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप तथा जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वहीं आसिफ अली और शकील फिरदौसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिले के कई खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें