फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur : दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में स्पीच थेरेपिस्ट गिरफ्तार, 2023 में ऐसे हुई थी मुलाकात

Sat, 06 Jun 2026 06:20 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिले में एक स्पीच थेरेपिस्ट के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले में एक स्पीच थेरेपिस्ट के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत एक निजी अस्पताल के चिकित्सक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार, महिला वर्ष 2023 में अपने पुत्र की वाणी संबंधी समस्या के उपचार के लिए मिशन चौक स्थित एक स्पीच थेरेपी क्लीनिक में जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान से हुई।

विज्ञापन


शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2023 में क्लीनिक में मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि सामाजिक बदनामी के भय से उसने तत्काल इसकी शिकायत नहीं की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और दबाव बनाकर कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किए। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि 1 जून को दोनों के बीच हुए विवाद के दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा धमकी दी। घटना के बाद उसने पूरी जानकारी अपने पति को दी।

इसके पश्चात 4 जून को कोतवाली थाना पहुंचकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और 5 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें