फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व के लिए राजपुर में भव्य तैयारी: 40 लाख की लागत से बने घाट पर 300 से ज्यादा व्रती देंगी अर्घ्य

Thu, 12 Nov 2026 04:13 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

राजपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गयूर नदी तट पर करीब 40 लाख रुपये की लागत से बने छठ घाट का रंग-रोगन, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस वर्ष 300 से अधिक छठ व्रतियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजपुर गेऊर नदी के तट पर छठ पूजा की तैयारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले के राजपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां राजपुर क्षेत्र में तेज हो गई हैं। गयूर नदी के किनारे स्थित छठ घाट पर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। छठ पूजा सेवा समिति श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुविधा के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


समिति के सदस्य युद्धस्तर पर घाट की साफ-सफाई और सुंदरीकरण में जुटे हैं। घाट की सीढ़ियों का रंग-रोगन कर उन्हें आकर्षक रूप दिया जा रहा है। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट परिसर में भव्य टेंट और पंडाल लगाए जा रहे हैं। नदी में अर्घ्य देने के दौरान व्रतियों को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

घाट की व्यवस्थाएं
घाट पर पोकलेन मशीन की मदद से जलकुंभी, मिट्टी और कचरा हटाया जा रहा है। पानी की सतह को पूरी तरह साफ और समतल किया जा रहा है। छठ पूजा सेवा समिति के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सभी कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि महापर्व से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से पूरी हो जाएं। पुलिस प्रशासन भी यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने की तैयारी में है। वाहनों की पार्किंग और आवाजाही के लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


नए घाट से सुविधा
राजपुर में करीब 40 से 45 वर्षों से गेउर नदी तट पर छठ पूजा का आयोजन होता रहा है। पहले नदी के तट पर छठ घाट नहीं था, जिससे व्रतियों को काफी परेशानी होती थी। इस वर्ष लगभग 40 लाख रुपये की लागत से छठ घाट का निर्माण हुआ है। इससे छठ व्रतियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। इस छठ पर्व पर 300 से ज्यादा छठ व्रतियां शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें