ठगी करने वाली मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को बोर खनन, कृषि कार्य तथा पशुपालन हेतु आवश्यक आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर और जमीन सम्बन्धी मामलों में करोड़ों की ठगी के मामले में फरार मास्टरमाइंड महिला लता खुटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। इसके पूर्व पुलिस ने इसी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मास्टरमाइंड लता खुटे और अन्य सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले पंजीबद्ध है।
जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लैपटाप, चेक बुक और दस्तावेज बरामद किया गया है। आरोपिया लता खुटे ने गांधीनगर के एक व्यक्ति से 19 डिसमील जमीन बेचने की बात करते हुए पांच लाख रुपये अग्रिम राशी लेकर नोटरी के समक्ष अनुबंध की।
लता खुटे द्वारा जमीन की चौहद्दी और अनुमति लेने की बात बोलकर पुनः अलग-अलग किस्तों में 16 लाख रुपये आवेदको से लिए और जमीन रजिस्ट्री करने पर टाल मटोल कर रही थी। जमीन रजिस्ट्री में टाल मटोल करने पर शंका होने पर जमीन के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री होने पाया गया। इसके अलावा अन्य लोगों से जमीन रजिस्ट्री करने की बात बोलकर धोखाधड़ी कर कुल 21 लाख रुपये की ठगी कारित किया गया है।
गोड़े पैकरा उम्र 49 वर्ष साकिन बुकापारा मेन रोड अमगांव जिला बलरामपुर और अन्य दो से सरगुजा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से ग्रामीण कृषकों को बोर खनन, मुर्गी पालन, पशु पालन और जैविक खेती हेतु आर्थिक सहयोग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई। मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य आरोपी घटना के दिन से फरार चल रहा था। इस मामले में थाना गांधीनगर से उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, महिला आर गेली राजवाड़े, त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक अमरेश सिंह, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह शामिल रहे।