फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surguja: शख्स ने की पत्नी और बेटी की हत्या, वहीं संदिग्ध परिस्थिति में दो सहेलियों की मौत, गांव में शोक

Wed, 11 Jun 2025 05:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा

सार

सरगुजा जिला के मैनपाट नर्मदापुर से दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है, जहां एक पिता ने टांगी से हमला कर अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदमा के लालपुर गांव में रहस्यमई परिस्थिति में दो नाबालिक सहेलियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिला के मैनपाट नर्मदापुर से दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है, जहां एक पिता ने टांगी से हमला कर अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। कमलेश्वर पुलिस द्वारा बताया गया की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है पहले भी वह हत्या का प्रयास कर चुका था लेकिन असफल रहा था।इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था,जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुर ग्राम के माझापारा निवासी सुशील माझी उम्र 34 वर्ष ने बुधवार की सुबह 7 बजे अपने घर को अंदर से बंद कर दिया और पत्नी संझई माझी उम्र 32 वर्ष एवं बेटी प्रियंका माझी उम्र 7 वर्ष के उपर टांगी से वार कर हत्या कर दिया।आसपास के लोगों ने सुबह लगभग 11 बजे चिल्लाने की आवाज सुना,कुछ देर बाद आवाज आना बंद हो गया तो लोगों ने सुशील माझी के घर का दरवाजा खटखटाया,लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। 

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और  घर के छप्पर उजाड़कर कमरे में झांका तो अंदर संझई माझी एवं प्रियंका की खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।आरोपी सुशील माझी भी स्वयं फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था,जिसे ग्रामीणों ने छप्पर के रास्ते अंदर प्रवेश कर पकड़ लिया।आरोपी ने घर के अंदर प्रवेश करने वाले ग्रामीण पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश किया।अंदर से दरवाजा खोलने के बाद पुलिस ने सुशील मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो नाबालिग सहेलियों की मौत

परिजन - फोटो : अमर उजाला
सरगुजा जिला के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदमा के लालपुर गांव में रहस्यमई परिस्थिति में दो नाबालिक सहेलियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ी और बुधवार की सुबह होते-होते दोनों की मौत हो गई।दोनों की मौत किस कारण हुई है इसका पता लगाने में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी केदमा अंतर्गत ग्राम बड़ेगांव की 4 युवतियाँ सुबासो,अंजनी, निर्मला और ललिता गत एक सप्ताह पुर्व गर्मी सीजन का धान कटाई करने के लिए बगल के गांव लालपुर गए हुए थे,इनके साथ युवक बीर सिंह नामक युवक भी गया हुआ था।

मंगलवार कि देर शाम काम खत्म होने के बाद रात 9 बजे उक्त सभी सो गए।रात लगभग एक बजे सुबासो की तबीयत अचानक बिगड़ गई,उसे उल्टी होने लगीं। उसने अन्य सहेलियों को भी जगाया। तभी निर्मला ने भी चक्कर आने की शिकायत की। परिजनों ने तुरंत दोनों को केदमा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बनी रही, जिससे उन्हें सुबह करीब 6 बजे सीएचसी उदयपुर रेफर किया गया।

सीएचसी उदयपुर में कुछ ही देर बाद सुबासो मझवार की मौत हो गई। वहीं निर्मला पिता चंखारी मझवार उम्र 13 वर्ष को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।दोनों सहेलियों की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें