फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surguja: एलुमिना हाइड्रेट प्लांट में कोयला बंकर टूटने से बड़ा हादसा, चार की मौत, तीन घायल; CM साय ने जताया शोक

Sun, 08 Sep 2024 06:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा के बतौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सिलसिला स्थित मां कुदरगढ़ी एलुमिना हाइड्रेट प्लांट में रविवार की सुबह 11 बजे बायलर का कोयला बंकर अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर गिर गया। 
विज्ञापन
हादसे में चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा के बतौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सिलसिला स्थित मां कुदरगढ़ी एलुमिना हाइड्रेट प्लांट में रविवार की सुबह 11 बजे बायलर का कोयला बंकर अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस घटना में 7 मजदूर दब गए जिसमें 4 लोगों को बाहर निकाला गया जिसमें एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल 3 लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां कुछ देर बाद ही तीनों मजदूरों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक़  जिस समय यह हादसा हुआ मजदूर कोयला उठाने का काम कर रहे थे,तभी तेज आवज के साथ बंकर अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर गिर गया,जिसके कारण वहां काम कर रहे 7 मजदूर कोयला के ढेर में दब गए। घायल तीन मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाल कर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई है। एक मजदूर के घटनास्थल पर ही मौत हो गई।अभी तक कोयले के नीचे  तीन और मजदूरों के दबे होना बताया जा रहा है जिन्हें निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी है। 

इस घटना में मध्य प्रदेश मंडला के दो सगे भाई प्रिंस राज और अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें प्रिंस राज की मौत हो गई वहीं अनमोल गंभीर रूप से घायल है। घटना में मध्य प्रदेश के ही एक और युवक मनोज की मौत हो गई,जबकि घटनास्थल पर झारखंड के एक युवक की मौत हो गई है जिसका नाम भी पता नहीं चल पाया है।घटना स्थल पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ प्लांट के सामने डटी हुई है।घटना कैसे घटित हुई,अभी कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया, ''सरगुजा के एल्युमिना प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना में चार श्रमिकों की मौत और कई श्रमिकों के घायल होने की दुखद खबर मिली है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'' दोषियों के प्रति मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, परिवारों को शक्ति देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें