फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद या मानव तस्करी: राहुल बन नूर ने की जबरन शादी की कोशिश, बोला- अकेली लड़की को कमरा नहीं मिलता

Thu, 15 Jun 2023 08:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि युवक चार बच्चों का पिता है। न्यायालय परिसर में मारपीट के दौरान युवक का मोबाइल मौके पर गिर गया था। जिसमें बार-बार एक महिला का फोन आ रहा था। बातचीत में पता चला कि वह उस युवक की पत्नी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में राहुल बनकर जबरन शादी की कोशिश करने वाले नूर आलम के खिलाफ पुलिस ने मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। युवती को नौकरी का झांसा देकर नूर ने बुलाया था, फिर राहुल बनकर शादी के एफिडेविट पर लड़की के जबरदस्ती हस्ताक्षर भी ले लिए। कहा था कि अकेली लड़की को कमरा नहीं मिलता है। इसका पता चलने पर लव जिहाद को लेकर कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ और लोगों ने नूर आलम की पिटाई कर दी थी। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...'राहुल नाम तो सुना होगा': लड़कियों को नौकरी का झांसा, मैरिज एफिडेविट बनवाने पहुंचा कोर्ट; लोगों ने जमकर पीटा

कोंडागांव से आई युवती ने पुलिस को बताया कि वह कुछ वर्ष पूर्व रायपुर स्थित दवा कंपनी में काम करती थी। उस दौरान उसकी पहचान शर्मीली नेताम नामकी युवती से हुई थी। बाद में युवती ने दवा कंपनी में काम छोड़ दिया था, लेकिन बातचीत शर्मीली से होती रही। शर्मीली ने गुजरात की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर उसकी बातचीत अंबिकापुर के एक युवक से कराई। आरोपी युवक ने अपना परिचय राहुल के रूप में दिया था। उसकी बातों में आकर युवती शर्मीली के साथ अंबिकापुर पहुंच गई। 
विज्ञापन


शादी करने बनवाया शपथ पत्र
युवती 14 जून को अंबिकापुर पहुंची तो आरोपी नूर ने कहा कि, गुजरात में अकेली लड़की को रूम नहीं मिलेगा, इसलिए वह शपथ पत्र देकर उससे शादी कर ले। इस पर युवती ने इससे इनकार कर दिया। आरोप है कि नूर और शर्मीली ने उससे दबावपूर्वक शपथ पत्र में हस्ताक्षर करा लिया। प्रार्थिया को झांसे एवं षड़यंत्र होने का अंदेशा होने पर उसने अधिवक्ताओं व अन्य लोगों को इस संबंध में बताया। युवक के मुस्लिम होने की जानकारी मिलने पर हिंदुवादी संगठनों के लोग जिला न्यायालय पहुंच गए और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। 
विज्ञापन


युवक व युवती के खिलाफ अपराध दर्ज- 
मामले को पुलिस ह्यूमन ट्रैफिकिंग ही मानकर चल रही है। वहीं सरगुजा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि प्रार्थिया के बयान व रिपोर्ट पर पुलिस ने शर्मीली नेताम निवासी फरसगांव, जिला कोंडागांव और नूर आलम उर्फ़ राहुल निवासी चुमरा, जिला बलरामपुर रामानुजगंज के खिलाफ धारा 370, 417, 120, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें