सरगुजा जिला के अंबिकापुर में ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने दो स्थानों पर छापेमार कारवाई की है।अंबिकापुर में टीम ने पर्राडांड निवासी पशु चिकित्सक डॉ तनवीर अहमद और सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल के यहां जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने रविवार की सुबह आबकारी और डीएमएफ घोटाले में जांच हेतु अंबिकापुर पर्राडांड निवासी पशु चिकित्सक डॉ तनवीर अहमद एवं सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल के यहां जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि डॉ तनवीर अहमद सरगुजा एवं बलरामपुर में पशु चिकित्सा विभाग में उप संचालक के पद पर पदस्थ रहे है। वहीं व्यवसायी अमित अग्रवाल पर डी एम एफ में करोड़ों रुपए के अनियमितता के आरोप लगे थे। उक्त स्थानों पर ईओडब्ल्यू व एसीबी की टीम रविवार की सुबह पहुंच दस्तावेजो की जांच पड़ताल में लगी हुई है।