फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने वृद्धा की जान ली: डोरी बीनने के लिए गई थी जंगल में; वन विभाग बोला- तड़के पहुंचा, अलर्ट नहीं कर पाए

Wed, 07 Jun 2023 05:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

वनविभाग के एसडीओ शैलेंद्र अंबष्ट ने बताया कि हाथी जशपुर जिले के बगीचा रेंज से सीतापुर क्षेत्र के बांसाझाल, सल्याडीह, होते हुए लुंड्रा वनपरिक्षेत्र के चीतालाता से झेराडीह एवं तड़के चार बजे कुदर क्षेत्र में पहुंचा था। जहां घटना हुई, वह कुदर बीट में आता है। तड़के हाथी के प्रवेश करने से वनविभाग लोगों को सतर्क नहीं कर पाया था। 
विज्ञापन
वन विभाग ने मृतका के परिजनों को सौंपा चेक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार सुबह एक हाथी ने वृद्धा की जान ले ली। वृद्धा जंगल में डोरी बिनने के लिए गई थी। इसी दौरान हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। परिजनों ने महिला को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वनविभाग के अधिकारियों के अनुसार वृद्धा को पटकने वाला हाथी तड़के ही असकला के जंगलों में पहुंचा था। इसके कारण अमला ग्रामीणों को सतर्क नहीं कर पाया। हाथी के हमले में वृद्धा की मौत के बाद लोग फिर से सहम गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लुंड्रा अंतर्गत ग्राम असकला निवासी झुमरी बाई (65) पत्नी कोल्हा राम बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे पास के जंगल में महुआ बीज (डोरी) बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक उसके सामने दंतैल हाथी आ गया। हाथी को देखकर महिला ने शोर मचाते हुए भागने का प्रयास किया, पर उसने सूंड़ से पकड़ लिया और उठाकर पटक दिया। हाथी के पटकने से झुमरी बाई गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला का शोर आसपास जंगल में डोरी बिनने व तेंदूपत्ता तोड़ने पहुंचे लोगों ने सुना तो सतर्क होकर आगे बढ़े। हाथी को दूर से देखकर लोगों ने शोर मचाया। जब हाथी दूर चला गया तो वे घायल झुमरी बाई के पास पहुंचे। इसकी सूचना वनविभाग के अधिकारियों को भी दी गई। वनकर्मियों एवं ग्रामीणों ने घायल झुमरी बाई को रघुनाथपुर अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वनअमले ने महिला के परिजनों को तत्कालीक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें