फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भी डटे कांग्रेसी: सरगुजा में भाजपा नेताओं से जुड़े मामलों में SIT जांच की मांग, IG को सौंपा ज्ञापन

Mon, 06 Jul 2026 06:33 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से जुड़े विभिन्न मामलों में पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए आईजी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने तीन प्रमुख मामलों में निष्पक्ष जांच, त्वरित एफआईआर और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
रैली निकाल कांग्रेसियों ने आईजी को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से जुड़े विभिन्न मामलों में पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने तीन प्रमुख मामलों में निष्पक्ष जांच, त्वरित एफआईआर और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों में पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने तीन प्रमुख मामलों में निष्पक्ष जांच, त्वरित एफआईआर और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन

सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में रैली निकली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने कलाकेंद्र मैदान आवंटन प्रकरण से जुड़े कथित रिश्वतखोरी के ऑडियो पर कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया। पार्टी का दावा है कि ऑडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत और अनुराग मिश्रा के बीच बातचीत है। महापौर ने ऑडियो को एआई से तैयार बताया है। कांग्रेस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की है।


ज्ञापन में भिट्ठीकला जमीन विवाद का भी उल्लेख है। कांग्रेस का आरोप है कि उप जिलाधिकारी जांच में एक विधवा महिला की जमीन से धोखाधड़ी के दस्तावेजी प्रमाण मिले हैं। कलेक्टर के कार्रवाई निर्देश के बावजूद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

कांग्रेस ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से जुड़े नायब तहसीलदार के साथ मारपीट के मामले को भी उठाया। पार्टी का कहना है कि शासकीय कर्मचारी से मारपीट के आरोप में गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज है।
विज्ञापन


इसके बावजूद गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। कांग्रेस ने मांग की कि इन सभी मामलों में बिना पक्षपात के कानूनी कार्रवाई हो। दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। पार्टी ने चेतावनी दी कि प्रभावी कार्रवाई न होने पर आम लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा प्रभावित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें