फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली आक्रोश रैली

Mon, 13 Jul 2026 07:32 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर में रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर निर्माण और चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए तथा कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।
 
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने निकाली आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर में राम मंदिर में चढ़ावा से जुड़े अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने सोमवार को कार्यालय राजीव भवन से राम मंदिर तक आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन


रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर निर्माण और चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए तथा कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा कि यदि चढ़ावे में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो इसकी जवाबदेही मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों की तय होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर के प्रबंधन को संतों, धर्माचार्यों और ऐसे स्वतंत्र लोगों को सौंपने की बात कही, जो श्रद्धालुओं की आस्था के प्रति जवाबदेह हों।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण और चढ़ावे से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की आर्थिक अनियमितता हुई है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें