फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surguja: युक्तियुक्तकरण के विरोध में जिले भर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

Tue, 10 Jun 2025 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

कांग्रेसियों को पुलिस ने कार्यालय परिसर के बाहर ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया। कार्यालय में जाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से पुलिस ने धक्का-मुक्की की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युक्तियुक्तकरण के विरोध में पूरे सरगुजा जिला के विकासखंडों में कांग्रेसियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर तनातनी हुई। कांग्रेसियों ने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन उपरांत कार्यकर्ताओं ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और युक्तियुक्तकरण को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम पर जो घोषणापत्र में शिक्षकों के 57 हजार पद भरने और बंद पड़े स्कूलों को खोलने की बात की थी। अपने वादों के विपरीत सरकार शिक्षा विभाग में नये सेटअप के नाम पर युक्तियुक्तकरण की नयी नीति लेकर आ गई है, जिससे प्रदेश में 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद हो जायेंगे। करीब 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जायेंगे। स्कूलों के बंद होने से शिक्षकों के साथ ही साथ रसोइया, भृत्य, स्वीपर, महिला समूहों के रोजगार छीन जाएगा। आम जनता पर शिक्षा के लिए आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

इससे पहले ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कार्यालय परिसर के बाहर ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया। कार्यालय में जाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से पुलिस ने धक्का-मुक्की की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़ कार्यालय में घुस गए। कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर बीईओ कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सरगुजा में अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, लुंड्रा, बतौली सीतापुर, उदयपुर, विकासखण्ड में भी बीईओ कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें