फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिकापुर: कोल्ड स्टोरेज मैनेजर रायगढ़ से गिरफ्तार, महुआ की अवैध बिक्री कर आगजनी का आरोप

Wed, 14 Jan 2026 07:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर नगर में श्याम कोल्ड स्टोर में महुआ की अवैध बिक्री के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आगजनी करने वाले फरार मैनेजर को मणिपुर पुलिस ने रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के अंबिकापुर नगर में श्याम कोल्ड स्टोर में महुआ की अवैध बिक्री के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आगजनी करने वाले फरार मैनेजर को मणिपुर पुलिस ने रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। इस घटना में लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन


घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, जयशंकर साहू उर्फ बाबू, जो बिलासपुर चौक, थाना मणिपुर का निवासी है, उसने अपने श्याम कोल्ड स्टोर के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह कोल्ड स्टोर बिलासपुर रोड पर सांडबार बैरियर के पास स्थित है, जहां धान और महुआ का भंडारण किया जाता है। पिछले तीन वर्षों से इस कोल्ड स्टोर का प्रबंधन टिकेश्वर यादव उर्फ बीर यादव कर रहा था। घटना 10 नवंबर 2025 की है, जब कोल्ड स्टोर के मालिक ने महुआ की मात्रा के बारे में पूछताछ की। इस पर मैनेजर ने बताया कि 356 बोरी महुआ शेष है। इसी दौरान, मजदूरों ने गोदाम के ऊपरी हिस्से में आग लगी देखी। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी मैनेजर ने पहले ही 356 बोरी महुआ को चोरी-छिपे बेच दिया था। हिसाब-किताब से बचने और अपने कृत्य को छिपाने के लिए उसने आगजनी की योजना बनाई। उसने नीचे रखे धान के बोरों में ोआग लगा दी और फिर कार से मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तारी और कार्रवाई
आरोपी मैनेजर की तलाश में मणिपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। इस पूरे मामले में मणिपुर थाना पुलिस की सक्रिय भूमिका रही, जिसने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा और मामले का खुलासा किया। आगजनी से कोल्ड स्टोर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, वहीं आरोपी पर अवैध बिक्री और आगजनी के आरोप हैं। यह घटना भंडारण सामग्री की सुरक्षा और प्रबंधन में लापरवाही को भी उजागर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें