फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, कई घायल; रात को खाना खाने के बाद टहलने निकले थे

Tue, 14 Mar 2023 07:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

मधुमक्खियों के हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोग किसी तरह वहां से भाग निकले, लेकिन नंदलाल अपना बचाव नहीं कर पाए। दर्जनों मधुमक्खियों के डंक मारले से घायल बुजुर्ग मौके पर गिर गए। आस-पड़ोस के लोगों ने उसकी मदद की। घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के मायापुर घुटरा पारा में सोमवार शाम घर से बाहर टहलने निकले एक बुजुर्ग पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से गंभीर रूप से जख्मी हुए बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। मधुमक्खियों के हमले से कई अन्य लोग भी घायल हुए। हालांकि उन्होंने भागकर जान बचा ली।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घुटरापारा निवासी नंदलाल विश्वकर्मा (62) अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके कोई बच्चे नहीं थे और कई दिनों से बीमार भी थे। सोमवार शाम वह घर के बाहर टहलने निकले थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने नंदलाल पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने कई अन्य लोगों को भी डंक मारकर घायल कर किया। 

रातभर इलाज के बाद सुबह तोड़ा दम
मेडिकल कालेज अस्पताल में नंदलाल विश्वकर्मा का रातभर उपचार किया गया। उनकी हालत में सुधार नहीं आया। मंगलवार को आईसीयू में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मधुक्खियों के हमले से घायल अन्य लोगों की हालत में सुधार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास कहीं से उड़कर मौके पर मधुमक्खियों का झुंड आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें