फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: चार महिलाओं की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग

Mon, 19 Oct 2026 07:05 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर

सार

कोरिया जिले के करजी तालाब के पास सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत के मामले में पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बोलेरो पिकअप और उसके चालक की पहचान की।

विज्ञापन
चार महिलाओं की मौत के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करजी तालाब के पास हुए सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत के मामले में पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान कर ली है। पुलिस ने 50 से अधिक सरकारी और निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल विश्लेषण की मदद से फरार वाहन का पता लगाया। दुर्घटना में शामिल बोलेरो पिकअप का नंबर जेएच 03 एयू 6791 है। चालक की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमकंडा निवासी राजू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे ग्राम छिंदिया निवासी अमित सिंह अपने ऑटो में ग्राम बिलारो से तीज नहावन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। ऑटो में करीब 14-15 महिलाएं सवार थीं। इसी दौरान ग्राम करजी तालाब के पास बैकुंठपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो पिकअप ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: आठ साल पहले चुराए हीरे बेचने निकला 64 वर्षीय आरोपी, धमतरी में 146 नग के साथ गिरफ्तार

दुर्घटना में ऑटो सवार कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चंदमती समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद फरार वाहन और चालक की तलाश पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन में विशेष पुलिस एवं तकनीकी टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से बैकुंठपुर शहर, मुख्य मार्गों, तिराहों, टोल नाकों और संभावित निकास मार्गों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

रात के अंधेरे में वाहन की नंबर प्लेट स्पष्ट दिखाई नहीं देने पर साइबर सेल ने वीडियो एनहांसमेंट टूल और फ्रेम-दर-फ्रेम विश्लेषण की मदद ली। वाहन की बनावट, कट-मार्क और लाइट पैटर्न का मिलान करने के बाद पुलिस ने बोलेरो पिकअप की पहचान की। तकनीकी साक्ष्यों और वाहन के रिकॉर्ड के आधार पर चालक का भी पता लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें