फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Stunt In Ambikapur: फिल्मी स्टाइल में बाइक पर स्टंटबाजी, जानलेवा हो सकती है युवकी की ये करतूत

Wed, 01 Nov 2023 05:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

युवक द्वारा बनारस-अंबिकापुर स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग पर दिखाई जा रहा स्टंट मौत को आमंत्रण देने के बराबर है। इस प्रकार का स्टंट युवाओं के लिए प्रेरणादायक नहीं, अपितु जान के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है।
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल में बाइक पर स्टंटबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस-अंबिकापुर स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग स्थित जरही में एक युवक बाइक में सवार होकर कोरबा से अंबिकापुर होते हुए स्टंट दिखाते जरही पहुंचा, जहां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना  रहा। दरअसल अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग स्थित जरही चौक पर मोटरसाइकिल में सवार होकर एक युवक अम्बिकापुर से बनारस की ओर जा रहा था। जिसमें युवक मोटरसाइकिल के पिछली सीट में बैठा हुआ देखा गया। 

 

मोटरसाइकिल के सामने की सीट में कोई नहीं बैठा हुआ था और ना ही किसी ने मोटरसाइकिल का हैण्डल पकड़ हुआ दिखा, इसके बावजूद मोटरसाइकिल तेज रफ़्तार में वीडियो में दौड़ती हुई दिख रही है। इस बीच उत्साहित युवक उससे देखने उसके पीछे निकल पड़े और उसका वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर सुखियाँ बटोर रहे हैं। 

 

जानलेवा साबित हो सकता है खतरनाक स्टंट

युवक द्वारा बनारस-अंबिकापुर स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग पर दिखाई जा रहा स्टंट मौत को आमंत्रण देने के बराबर है। इस प्रकार का स्टंट युवाओं के लिए प्रेरणादायक नहीं, अपितु जान के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें