फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur : लड़कियों में हुई हाथापाई...फिर मार-पिटाई, लोग बोले- प्यार के चक्कर में हुआ बवाल

Thu, 18 Jan 2024 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में बुधवार दोपहर कला केन्द्र मैदान के सामने अचानक दो गुटों में लड़कियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच आसपास खड़े लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को किसी प्रकार शांत कराया।

विज्ञापन


अंबिकापुर शहर के हृदयस्थल स्थित कोर्ट परिसर के समीप बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब कला केन्द्र मैदान के सामने अचानक दो युवतियों में किसी बात को लेकर विवाद होना शुरू हुआ। इसी बीच दोनों ही पक्षों की अन्य युवतियां भी अपनी-अपनी सहेलियों के समर्थन में आ खड़ी हुई। दोनों युवतियों में एक दूसरे के बाल खींचने से लेकर विवाद भड़कने लगा और देखते ही देखते दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लड़कियों में मारपीट शुरू हो गई। 

इन युवतियों के साथ कुछ लड़के भी वहाँ उपस्थित थे जिन्होंने मामला शांत कराने का प्रयास किया परन्तु असफल रहे। इसके बाद आसपास के अन्य लोगों ने भी बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। वही झगड़े का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पर इसकी पुष्टि नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें