फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: खड़े ट्रैक्टर से जा टकराए बाइक सवार, एक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 03 Jul 2023 10:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

साप्ताहिक बाजार के पास मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार जा टकराए। इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
खड़े ट्रैक्टर से जा टकराए बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम भदार में आज शाम छह बजे साप्ताहिक बाजार के पास मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार जा टकराए। घायलों को राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य दो सवारों को अंबिकापुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम करीब छह बजे 25 साल के बिगन पिता दुबला निवासी जोकापाठ और 22 साल राजकुमार पिता विभा निवासी जामपानी और अवधेश निवासी जोकपाठ होंडा बाइक से जोकापाठ से भेस्की गांव की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार में उनकी बाइक राजपुर और शंकरगढ़ के बीच भादर साप्ताहिक बाजार के पास खड़ा ट्रैक्टर से जा टकराई। 

हादसे में तीनों युवक गंभीर अवस्था में घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राजपुर थाना में सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सामरी विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने तीनों घायलों को प्राइवेट वाहन से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां राजकुमार पिता बीफा निवासी जामपानी की मौत हो गई। वहीं दोनों घायल बिगन और अवधेश को प्राथमिक उपचार के बाद 108 वाहन से अंबिकापुर के लिए भेज दिया है। बीएमओ डॉ. राम प्रसाद तिर्की ने बताया कि घायलों के सिर, सीने और चेहरे के साथ अंदरूनी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें