फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: हज यात्रा के नाम पर डेढ़ सौ लोगों से एक करोड़ की ठगी, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 10:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि  पुलिस ने फैजान आलम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों में लगभग डेढ़ सौ लोगों से अधिक लोगों से ठगी करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज यात्रा के नाम पर अजीजी इंटरनेशनल टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी बना प्रोपराईटर द्वारा सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर सहित सरगुजा जिला के विभिन्न क्षेत्र कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जिलौं के लगभग 150  मुस्लिम समुदाय के लोगों से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की गई है। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संभाग के कई जिलों में के थाने में ठगी के शिकार हुए लोग अपनी- अपनी रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अजीजी इन्टरनेशनल टुर एण्ड ट्रेवल्स का प्रोपराईटर इमरान रजा उर्फ इमरान शेख ने मुस्लिम धार्मिक यात्रियों को उमराह के लिए ले जाने हेतु अंबिकापुर मायापुर निवासी एक ही परिवार के फैजान आलम अंसारी, शबा परवीन, जौरेज आलम अंसारी,अब्दुल नईम अंसारी,नाजमा खातुन,अंसार अहमद,जाहिदा बेगम, शहबाज अहमद को सउदी अरब उमराह टूर हेतु कुल 3 लाख 48 हजार  रूपये का खर्च  बताया। तब फैजान आलम द्वारा चेक के माध्यम से 3 लाख एक हजार रूपये दिया गया, तथा कुछ दिन बाद पुन: चेक के माध्यम से 47 हजार रूपये रूपये का भुगतान किया गया। 

इस बीच उन्हे पता चला कि इमरान रजा उर्फ इमरान शेख के द्वारा कई लोगों से उमराह टूर के लिए रूपये ठगी की गई है। तब फैजान आलम ने इमरान रजा के निवास व कार्यालय में जानकारी ली तो वह फरार हो चुका था। सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि  पुलिस ने फैजान आलम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों में लगभग डेढ़ सौ लोगों से अधिक लोगों से ठगी करना स्वीकार किया है। ठगी की राशि एक करोड़ से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें