फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur News: जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, गांव में मचा कोहराम; वन विभाग ने दी सहायता

Fri, 16 Jan 2026 10:47 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सूरजपुर के सरहरी गांव में जंगली हाथी ने 22 वर्षीय विकास को सूंड से पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हाथी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में एक जंगली हाथी के हमले में 22 वर्षीय युवक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार देर शाम ग्राम सरहरी के सलया-घुटरी क्षेत्र में हुई, जब अचानक जंगल से एक हाथी गांव की ओर आ गया। हाथी को देखते ही ग्रामीण दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरातफरी के बीच विकास हाथी के सामने आ गया, जिसने उसे सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। गनीमत रही कि हाथी कुछ ही देर में जंगल की ओर लौट गया, जिससे युवक की जान बच गई, हालांकि उसे सिर में गंभीर चोट, एक जबड़ा टूटने, दांत टूटने और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आईं।

घायल विकास को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि प्रदान की है। यह भी आश्वासन दिया गया है कि इलाज पूरा होने के बाद शासन के नियमों के अनुसार शेष मुआवजा राशि भी दी जाएगी।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाथी बांस की झाड़ियों में छिपा था। यह घटना क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती सक्रियता और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। पिछले एक दशक से अधिक समय से जंगली हाथियों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा इन घटनाओं को रोकने के प्रयास अब तक असफल साबित हुए हैं। वर्तमान में प्रतापपुर-सोनगरा क्षेत्र में हाथियों का डेरा जमा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें