फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द साइलेंट किलर' करैत: परिवार संग जमीन पर सो रही महिला, अचानक कपड़े में घुसा जहरीला सांप; डंसने से मौत

Mon, 29 Jun 2026 02:42 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिले के लखनपुर में जमीन पर सो रही महिला के कपड़ों के अंदर घुसकर जहरीले करैत सांप ने काट लिया। जिसके कारण महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
करैत सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के लखनपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। जमीन पर सो रही एक 62 वर्षीय महिला को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। इस घटना के कारण महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरकालो में यह हादसा हुआ। मुनिया बाई (62) 26 जून की रात अपनी बेटी शीतल और बच्चों के साथ जमीन पर सो रही थीं। रात करीब 3 बजे उन्हें किसी जहरीले जीव के काटने का एहसास हुआ।

नींद खुलने पर उन्होंने सांप के काटने का शोर मचाया। परिजनों ने तलाश की तो महिला के कपड़ों के अंदर करैत सांप मिला। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय संगवारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। 27 जून की शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान मुनिया बाई ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सर्पदंश की घटना
यह घटना 26 जून की रात ग्राम नरकालो में हुई। मुनिया बाई अपने परिवार के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थीं। करैत सांप महिला के पेटीकोट के अंदर घुस गया था। इसी सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने सांप को मौके पर ही देखा था।

बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी अधिकांश घटनाएं जमीन पर सोने के दौरान होती हैं। लोगों को जमीन पर सोने से बचना चाहिए। सांपों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें