फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की साजिश का चंद घंटों में खुलासा: नौकर ने रची थी लूट की झूठी कहानी, पांच लाख रुपये बरामद

Mon, 13 Jul 2026 07:23 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर

सार

अंबिकापुर में पांच लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। नौकर समेत चार आरोपियों ने चोरी की साजिश रची थी और लूट का झूठा नाटक किया था। पुलिस ने पूरी नगदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई पांच लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए विधि से संघर्षरत एक बालक सहित चार आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी पांच लाख रुपये की नगदी और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जवाहर मार्केट कॉलोनी निवासी सुभाष अग्रवाल ने 12 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार सहित कोरबा जाने के दौरान घर की देखरेख के लिए नौकर ईश्वर यादव को छोड़ा गया था। देर रात पड़ोसियों ने सूचना दी कि अज्ञात लोगों ने ईश्वर के हाथ-पैर बांध दिए और घर से चोरी कर फरार हो गए। घर लौटने पर आलमारी की तिजोरी से पांच लाख रुपये नगद गायब मिले। प्रारंभिक सूचना में सोने के गहने चोरी होने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि गहने सुरक्षित स्थान पर रखे थे और केवल नगदी चोरी हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर गांधीनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान नौकर ईश्वर यादव और ड्राइवर संदीप कुमार साहू के बयान संदिग्ध पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अनुराग दास और विधि से संघर्षरत एक बालक के साथ मिलकर चोरी की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। साथ ही ईश्वर यादव ने स्वयं के हाथ-पैर बांधकर लूट की झूठी कहानी रचने की बात भी कबूल की।
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर डाइट परिसर के पीछे बाउंड्री वॉल के पास छिपाकर रखे गए झोले से चोरी की पूरी पांच लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली गई। घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी ईश्वर यादव (32), संदीप कुमार साहू (21), अनुराग दास (19) तथा विधि से संघर्षरत एक बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। बालक को किशोर न्याय बोर्ड तथा तीनों वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें