फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिकापुर : नशे की हालत में युवक ने अपने ही घर में लगाई आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाला बड़ा हादसा

Sun, 29 Mar 2026 06:35 PM IST
Digvijay Singh अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिला के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असकला में रविवार शाम एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में अपने ही घर को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
युवक ने अपने ही घर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिला के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असकला में रविवार शाम एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में अपने ही घर को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमापारा निवासी नाथूराम पैकरा ने रविवार करीब 4 बजे घरेलू विवाद के बाद शराब के नशे में घर पहुंचकर आग लगा दी। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि आगजनी में घर के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।सूचना मिलते ही रघुनाथपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें