फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर में दर्दनाक हादसा: जिस बेटी को लेकर स्कूल गए थे पिता, उसी को खोकर लौटे घर; परिवार में पसरा मातम

Fri, 16 Oct 2026 08:17 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

केशवनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा जैन की मौत हो गई। पिता के साथ स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग से लौटते समय बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशवनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने पिता के साथ स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने गई थी, और लौटते वक्त यह हादसा हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के नवापारा निवासी पंकज जैन की 13 वर्षीय पुत्री रिद्धिमा जैन बिश्रामपुर स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार की सुबह रिद्धिमा अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल में आयोजित पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में शामिल होने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे मीटिंग के बाद पिता-पुत्री बाइक से वापस अपने घर सूरजपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बिश्रामपुर-सूरजपुर मार्ग पर ग्राम केशवनगर में एनएच पर आगे जा रहे गिट्टी लोड ट्रैक्टर को क्रॉस करने के दौरान यह हादसा हुआ।

अचानक मुड़ा ट्रैक्टर, सड़क पर गिरी छात्रा
बयान के मुताबिक, जब वे सामने चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर चालक ने वाहन मोड़ दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक से सड़क पर गिरी रिद्धिमा का सिर सीधे ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे में पिता को भी हल्की चोटें आईं। बेटी का शव देख पिता सड़क पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इधर पिता और आसपास के लोगों ने किसी तरह छात्रा को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और तत्काल बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में पसरा मातम, पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त
यह हृदय विदारक खबर जैसे ही सूरजपुर स्थित छात्रा के घर पहुंची, मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद मकान में घुसे ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें