CG Politics: Amit Jogi; जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जेसीसी-जे) के सुप्रीमो अमित जोगी हमेशा अपने नये अंदाज के लिये जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने इसी अंदाज में सत्तापक्ष पर निशाना साधा है। उनके इस रूप को लेकर सूबे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। अब आइए जानते हैं क्या है उनके इस रूप के पीछे की वजह...
जेसीसी-जे अध्यक्ष जोगी ने आज शनिवार को एक वीडियो जारी कर बीजेपी की डबल इंजन की सरकार पर बरसते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व किये वादे (मोदी की गारंटी) की याद दिलाई। पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज नवा रायपुर के तूता मैदान में आमरण अनशन पर बैठे डीएड के साथियों के अधिकारों के लिए और रिक्त पदों पर भर्ती के लिए और ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने के लिये तूता, नवा रायपुर जा रहा हूं। उनके साथ अनशन पर बैठकर उनकी मांगों का समर्थन करता हूं।
उन्होंने सीएम विष्णुदेव से निवेदन करते हुए कहा कि वह तत्काल 2300 पदों पर भर्ती का आदेश निकालें और यह अन्याय रोकने से रोकें।