छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा है कि उनकी सरकार नक्सलियों से बात करने के लिए हर वक्त तैयार है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने एक बार फिर कहा है कि वह लोकतंत्र और संविधान के दायरे में नक्सलियों के साथ बातचीत करने के लिए हर समय तैयार है।
राज्य के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने रविवार को एक बयान में कहा कि परस्पर वार्ता लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के मुद्दे का हल करने के लिए माओवादियों सहित किसी भी पक्ष से बातचीत के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों के बात करने को तैयार हैं लेकिन बात संवैधिनक दायरे में की जानी चाहिए। रामसेवक पैकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि यदि नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ दें तो सरकार उनके साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है।