फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाशय और पुलिस की बर्बरता पर सियासत: रमन बोले- मेरी 2 बातें सुन लें दाऊ; भूपेश ने कहा- 2 बातें हैं डॉक्टर साहब

Fri, 26 May 2023 08:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में खोए हुए मोबाइल को पाने के लिए 21 लाख लीटर पानी बर्बाद करने वाले फूड इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सूरजपुर में पुलिस की ओर से महिला के साथ मारपीट और बर्बरता पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में खोए हुए मोबाइल को पाने के लिए 21 लाख लीटर पानी बर्बाद करने वाले फूड इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सूरजपुर में पुलिस की ओर से महिला के साथ मारपीट और बर्बरता पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह और वर्तमान सीएम भूपेश बघेल आमने-सामने हैं। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला है। 
विज्ञापन


रमन ने ट्वीट कर कहा कि 2 बातें मेरी भी सुन लेते दाऊ! 
पहली बात: चार दिन तक जब पंप लगाकर पानी फेंका जा रहा था तब यह "नवा छत्तीसगढ़" वाली लोरी सुनकर सुस्ता रहे थे क्या? आज लाखों लीटर पानी बर्बाद होने के बाद काठ के योद्धा बनकर बहादुरी दिखा रहे हो। वैसे अधिकारियों की मनमानी और पुलिस की गुंडागर्दी इस कांग्रेसी कुशासन में कोई नई बात नहीं है, अगर रेत से सिर निकालकर देखना चाहो तो सरगुजा का एक वीडियो दिखाई देगा। 

दूसरी बात: फर्जी राशन कार्ड, पनामा का चूरण ही बेचते रहोगे या कुछ सिद्ध भी कर पाओगे, सत्ता में बैठकर सिर्फ झूठे आरोप मढ़ने से अच्छा होगा कि "मितान योजना" को "गोठान योजना" न बनने दें वर्ना जनता सब हिसाब रख रही है। यह दोनों बातें आप पल्ले बांध लें और 3 कांग्रेसियों-पंजाछाप अधिकारियों को भी बताएं और उनसे कहें कि जब तक जेल जाने का योग नहीं बनता तब तक प्रतिदिन 3-3 भ्रष्टाचारियों को बताते रहें। जय छत्तीसगढ़
विज्ञापन





मेरी 2 बातें हैं डॉक्टर साहब: सीएम भूपेश बघेल
रमन सिंह के दो बातों पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि मेरी भी 2 बातें हैं डॉक्टर साहब!

1. पहली ये कि अपने पद का दुरुपयोग करने का हक 'नवा छत्तीसगढ़' में किसी को नहीं है, जिस अधिकारी ने यह कृत्य किया है उसे निलंबित किया जा चुका है. वो दौर बीत गया जब लोग सत्ता में बैठकर फर्जी राशन कार्ड बनाते थे और अपने बेटे का 'पनामा' में खाता खुलवाते थे।

2. दूसरी बात ये है कि आज हमने मितान योजना में राशन कार्ड को जोड़ा है, अब 14545 पर फोन करके मितान को घर बुलाएं और घर बैठे ही राशन कार्ड बनवाएं। यह बहुत अच्छी शुरुआत है, इसको आप आगे 3 लोगों को बताएं और उनसे कहें कि वो भी आगे 3 लोगों को बताएं। जय छत्तीसगढ़। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें