फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: आंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर सर्व आदिवासी समाज ने की निंदा, कहा- प्रतिकूल टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

Sat, 21 Dec 2024 08:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर बीजापुर में सर्व आदिवासी समाज ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। 
 
विज्ञापन
सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद सत्र के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। शनिवार को सर्व आदिवासी समाज के बस्तर संभाग के सभी जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों के वर्चुअल बैठक में सर्व सहमति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बताया कि संसद भवन में भारत के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा के दौरान भारत के संविधान सभा के मुख्य सदस्य डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को देखकर, सुनकर और समझकर बहुत ही दुख हुआ। उक्त टिप्पणी से देश में दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग समुदाय अपमानित महसूस करते हुए आक्रोशित हैं। 

संविधान निर्माता के संदर्भ में इस तरह की टिप्पणी करने वाले सांसद को संवैधानिक मंत्री मंडल के सदस्य के रूप में रखने का नैतिक अधिकार नहीं रह जाता है। आंबेडकर के नेतृत्व में संकलित संविधान से देश के करोड़ों दलित, आदिवासी, ओबीसी, महिलाओं एवं वंचित समुदाय के व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त हुआ है अतः संविधान निर्माताओं के लिए प्रतिकूल टिप्पणी सर्व आदिवासी समाज बर्दाश्त नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें