फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: गर्मी के मौसम में सभी यातायात पुलिस को मिलेगी राहत, चौक चौराहा पर धूप से बचने दिए गए छतरी

Fri, 18 Apr 2025 09:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

यातायात में तैनात सभी अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान हमेशा पानी बोतल रखने, इलेक्ट्रॉल पाउडर का उपयोग करने और छतरी के नीचे रहकर ड्यूटी करने निर्देश दिए।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को पानी बोतल इलेक्ट्रॉन पाउडर और छतरी का वितरण किया ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के आदेशानुसार यातायात ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को गर्मी से राहत और डिहाइड्रेशन से बचाव  के उद्देश्य से पानी बोतल, इलेक्ट्रॉन पाउडर और छतरी वितरण करने निर्देशित किया गया था, जिसके  परिपालन पर डॉक्टर प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश ठाकुर और गुरजीत सिंह  उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर की उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हाथों से यातायात व्यवस्था में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को पानी बोतल इलेक्ट्रॉन पाउडर और छतरी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यातायात में तैनात सभी अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान हमेशा पानी बोतल रखने, इलेक्ट्रॉल पाउडर का उपयोग करने और छतरी के नीचे रहकर ड्यूटी करने निर्देश दिए। साथ ही रायपुर शहर की यातायात को सुगम सुरक्षित करने सभी अधिकारी कर्मचारियों को हर संभव प्रयास करने हेतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने बताया गया। गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के ने यातायात पुलिस रायपुर की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें