फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चक्रवाती तूफान अर्नब' ने रायपुर में बंद कराये सभी स्कूल-कॉलेज: 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित, आदेश जारी

Wed, 28 Oct 2026 09:15 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अनर्ब चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ हाई अलर्ट मोड पर है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनर्ब चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ हाई अलर्ट मोड पर है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में रायपुर में संभावित बारिश, तेज हवाओं और अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को लेकर रायपुर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय  स्कूलों और महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन





इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों,  महाविद्यालयों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश रहेगा। 




विज्ञापन




बता दें कि यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। 



वहीं 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के अंदर सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जगहों के लोगों को अलर्ट रहने के लिये कहा गया है। 


 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट 
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिला शामिल हैं। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।




इन जिलों में यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ के 23 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, महासमुंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, रायपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और कोरिया जिला शामिल हैं। वहीं दुर्ग जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन





जानें इन जिलों का हाल
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 19.2 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 19.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 15.8, अंबिकापुर में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 13.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 19.2, दुर्ग में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 17.2 दर्ज किया गया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें