फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: निजी स्कूल संचालकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज प्रदेश के सात हजार स्कूल बूंद

Mon, 25 Oct 2021 09:43 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

इस बंद के कारण पूरे प्रदेश भर में पढ़ रहे प्राइवेट स्कूल में लगभग 16 लाक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।  सरकार ने पिछले कई महीनों से इसका भुगतान नहीं किया है। अब यह बकाया राशि 106 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइट टू एजुकेशन के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली आर्थिक मदद समेत अन्य मांगों को लेकर छ्त्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल आज बंद रहेंगे। स्कूल एसोसिएश को पूरे प्रदेश में हड़ताल और धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। स्कूल एसोसिएशन के सदस्य रायपुर के बूढ़ापार के धरना स्थान पर आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक एकत्रित होकर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जारी करेंगे। आज स्कूल एसोसिएशन की हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश भर में करीब सात हजार स्कूल बंद रहेंगे। इस बंद के कारण पूरे प्रदेश भर में पढ़ रहे प्राइवेट स्कूल में लगभग 16 लाक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।  सरकार ने पिछले कई महीनों से इसका भुगतान नहीं किया है। अब यह बकाया राशि 106 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. बकाया राशि बढ़ने के बाद ही स्कूल एसोसिएशन ने हड़ताल करने का फैसला लिया है। 

 

 स्कूल एसोसिएश ती हडताल 

छत्तीसगढ़ के स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सरकार लगातार हमारी मांगों को नजरअंदाज करने का प्रयास कर रही है. जहां कई लेवल पर स्कूल के लोगों ने अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रखा है, लेकिन हमारी एक भी बात नहीं सुनी गई है। स्कूल एसोसिएशन के हड़ताल में टीचिंग स्टाफ, नॉन टीचिंग स्टाफ सभी रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें