छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अपराधों और घरेलू हिंसा की एक बड़ी वजह शराब रही है। घर में मारपीट से लेकर शहर में हो रहे अपराधों की वजह भी शराब ही है।
इसी वजह से रायगढ़ की महिलाओं ने आपस में मिल कर एक तरकीब निकाली। बहुत सारी महिलाओं ने आपस में मिल कर बात की। और यह बात सामने आई कि सभी महिलाएं पुरुषों की शराब की लत और उससे होने वाली मारपीट से तंग है।
इसके बाद कई महिलाओं ने इकट्ठा हो कर पुलिस से मदद मांगी। और घर में होने वाली मारपीट और छोटे-मोटे अपराधों के लिए खुद ही अपने पतियों की शिकायत की और उन्हें गिरफ्तार करवाया। सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर शराब के खिलाफ एक मुहिम चलाई।
पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि जिस भी व्यक्ति की शिकायत आए उसे गिरफ्तार किया जाए या समझाइश दी जाए।
पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने पुलिस के उच्च अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से जो यह काम किया है उससे वाकई शहर की स्थिति बेहतर हो गई है और अराजकता में भी कमी आई है।