फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपों से बौखलाए जोगी, तोमर पर करेंगे मानहानि का दावा

Fri, 31 May 2013 01:29 PM IST
रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के उनपर लगाए गए आरोपों के बाद तोमर पर मानहानि का दावा करेंगे।
विज्ञापन


अजीत जोगी ने गुरूवार को पत्रकारों से चार्चा में नरेंद्र सिंह तोमर से माफी मांगने और बयान वापस लेने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि उनके वकील तोमर के खिलाफ दीवानी और फौजदारी कानून के तहत मानहानी का मुकदमा दायर करेंगे।

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरूवार को कहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले की साजिश अजीत जोगी ने ही रची थी।

तोमर ने कहा कि हमले के बाद जिस तरह से जोगी रोते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, उससे लगता है कि हमले में उन्हीं का हाथ हो सकता है।

इस पर जोगी ने कहा कि अगर मैं कांग्रेस पार्टी के दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं की मौत की खबर पर रोता नहीं तो क्या हंसता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें