फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India flight cancelled: गणतंत्र दिवस की सुरक्षा का असर, रायपुर–दिल्ली फ्लाइट 26 जनवरी तक रहेगी कैंसिल

Sat, 24 Jan 2026 07:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एयर इंडिया ने रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से रायपुर जाने वाली अपनी नियमित उड़ानों को 26 जनवरी तक अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है। एयर इंडिया ने रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से रायपुर जाने वाली अपनी नियमित उड़ानों को 26 जनवरी तक अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


एयरलाइन के मुताबिक, दिल्ली के एयर स्पेस में अतिरिक्त सुरक्षा प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसी वजह से उड़ानों के संचालन में बदलाव किया गया है। रद्द की गई उड़ानों में रायपुर से सुबह उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI 1718 भी शामिल है। इस फैसले से उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखी थी। एयर इंडिया और एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।

यात्रियों को मिलेगा रिफंड और वैकल्पिक व्यवस्था
एयर इंडिया ने बताया है कि जिन यात्रियों की उड़ान रद्द हुई है, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। इसके अलावा, चाहने पर उन्हें दूसरी उपलब्ध फ्लाइट में सीट भी दी जा सकती है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह व्यवस्था केवल गणतंत्र दिवस तक के लिए है। समारोह खत्म होने के बाद उड़ानों का संचालन सामान्य हो जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयर इंडिया की वेबसाइट या हेल्पलाइन से ताजा जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें